आईएमएस में होली मिलन समारोह का आयोजन

आईएमएस में होली मिलन समारोह का आयोजन

इस्टीट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार को संस्थान के शिक्षको एवं छात्रों ने फूलों की होली खेली। परंपरागत अंदाज में खेली गई होली मिलन समारोह में छात्रों ने होली के गीतों पर ठुमके भी लगाए।
इस कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा ग्रुप डांस और सोलो डांस पेश किए। कार्यक्रम में सभी ने गुजिया ठंडाई एवं पकोड़ो के साथ होली मिलन समारोह का लुत्फ़ उठाया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता एवं डायरेक्टर डॉ कमलजित सिंह ने सभी शिक्षकों एवं छात्रों को होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी सद्भावना का संदेश भी दिया।

Comments

Popular posts from this blog

Best out of waste competition@IMSNOIDA.IN

Why BCA course is still in demand by the youth as an Undergraduate course?

THE ROLE OF INPUT & OUTPUT DEPARTMENT IN NEWS CHANNELS