आईएमएस में लोहरी का आयोजन

आईएमएस में लोहरी का आयोजन


इंस्टीट्यूटऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में हर्षोउल्लास के साथ लोहरी मनाया गया। इस मौके पर संस्थान के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता, सलाहकार आलोक अग्रवाल एवं अकेडमिक डायरेक्टर डॉ.कमलजीत सिंह ने लोहरी जलाकर सभी शिक्षकों एवं छात्रों को इस पावन उत्सव की शुभकामनाएं दी। वहीं शिक्षकों एवं छात्रों ने ढोल की धुन पर ठुमके भी लगाए। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के सभी शिक्षकों ने एक दूसरे को लोहरी की बधाईयां दी।
 
लोहरी की संध्या पर आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाबी गाने एवं ढोल की प्रस्तुती को सभी ने सराहा। इस मौके पर संस्थान के सभी सदस्यों ने रेबरी और मुंगफली की आहुती दी एवं प्रसाद के रूप में आपस में भी वितरीत भी किया। संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आईएमएस के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता, सलाहकार आलोक अग्रवाल,. शैक्षणिक डीन डॉ. मोनिका गुप्ता के साथ सभी शिक्षक और छात्र मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

Best out of waste competition@IMSNOIDA.IN

Why BCA course is still in demand by the youth as an Undergraduate course?

THE ROLE OF INPUT & OUTPUT DEPARTMENT IN NEWS CHANNELS